उच्च शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जरूरतमंद व प्रतिभावान युवाओं को कोचिंग तथा होस्टल सुविधाएं देना।
आमजन की उच्च शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र मे प्रगति हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उच्च स्तरीय कोचिंग संस्थानों की स्थापना कर, संचालन करना तथा केरियर मार्गदर्शन, केरियर काउंसिलिंग, वोकेशनल ट्रेनिंग, भ्रमण, सेमीनार आदि का आयोजन करना या करवाना।
समाज के असहाय, बेरोजगार, अनाथ, निराश्रित एवं जरुरतमदं युवाओ महिलाओ व पुरुषो को आत्मनिभर्र बनाने हतेु शिक्षा व राजे गार के क्षत्रे मे उचित मागर्द शर्न करना।
आमजन को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने हेतु आवासीय एवं गैर आवासीय स्कूल, महाविद्यालय, संचार सूचना प्रोद्योगिक शिक्षण, कम्प्युटर शिक्षण हेतु, शिक्षा संस्थानों की स्थापना कर संचालन करना।
आम जन को व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने हेतु आवासीय एवं गैर आवासीय डी. एलडी., बी.एड., एम.एड., इंजीनियरिंग, मेडिकल, ए.एन.एम, जी.एन.एम. बी.एस.सी.नर्सिंग, सह चिकित्सा, डी.फार्मा. फर्मास्युटिकल, सहायक प्रशिक्षण सेंटर, एग्रीकल्चर, मेनेजमेंट, सिलाई सेंटर, कला एवं संगीत विद्यालय एवं अन्य व्यावसायिक शिक्षा का प्रचार-प्रसार एवं उसके लिए शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कर उनका संचालन करना।
समाज के अभावग्रस्त, गरीब युवाओं की सहायता करना, छात्रवृत्ति देना या दिलाने की व्यवस्था करना।
समाजिक, सांस्कृतिक, बोद्धिक, नैतिक, शारीरिक एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधयों का संचालन करना एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रमों का आयोजन करना।
संस्था के उद्देश्यो को प्राप्त करने के लिए सभा, बैठक, अधिवेशन, गोष्ठियां, शिविर, वाद-विवाद, औद्योगिक भ्रमण, चिकित्सा व स्वास्थ्य परीक्षण केन्द्र, रक्त-दान शिविर, खेलकूद, व्यायाम, योग आदि विभिन्न प्रकार के आयोजन करना तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करना।
शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों जैसे कला, विज्ञान, साहित्य, पत्रकारिता, विधि, वाणिज्य, तकनीकी, सूचना प्रोद्योगिकी तथा समयानुसार उभरते हुए क्षेत्रों में में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना।
प्रशासनिक सेवाओं जैसे आईएएस, आईपीएस की तैयारी करने वाले युवाओं तथा विदेशों में उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु जाने वाले जरूरत मंद प्रतिभाओं को यथासंभव सहयोग करना।
समाज में बाल शक्ति, महिला शक्ति एवं युवा शक्ति के समुचित विकास, उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु नियमित प्रयास करना।
सामाजिक, सांस्कृतिक, उत्सव, त्योहार, रीति-रिवाज से संबंधित गतिविधियों के संचालन हेतु प्रोत्साहन एवं सहयोग देना।
व्यावसायिक एवं चिकित्सा कार्य हेतु आने वाले व्यक्तियों को आवास व अन्य सुविधा उपलब्ध करवाना।
राष्ट्रीय एवं सामाजिक सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षण देना व सर्वागीण विकास करना। इसके उत्थान एवं विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना ।
विकलांग, नेत्रहीन, कुष्ठ रोगियों, कोरोना, टी.बी. मलेरिया. भ्रूण हत्या, एड्स, अन्य गंभीर बीमारियों के निदान हेतु स्वास्थ्य केंप का आयोजन करना या कराना।
समाज के अनुसूचित जाति, जनजाति, विशेष जनजाति, पिछेड़ वर्ग एवं अल्पसंख्यंक वर्ग हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य करना।
स्वसहायता समूह बनाने एवं स्वरोजगार हेतु आमजन को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रेरित करना एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना व करवाना।
निःश्क्तजनों, वृद्ध, परित्यगता महिला, बच्चों, आदि के लिए आश्रम का संचालन करना या संचालन में सहयोग करना।
किसी भी जाति,पंथ, ंिलंग एवं समुदाय के जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्तियों के सहयोग हेतु योजनाएं चलाना या सहयोग प्रदान करवाना।
पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं वन्य जीव संरक्षण हेतु कार्य करना।
प्राकृतिक आपदाओं के समय मानवीय सहायता प्रदान करना या करवाना।
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम से आमजन को जागरूक करना।
नशा मुक्ती हेतु जनजागरण अभियान चलाना।
कृषि,उद्योग,वाणिज्य की प्रोन्नति हेतु कार्य करना तथा किसानों को नई तकनिकियों से किसानों को अवगत करवाना।
समाज को भ्रष्टाचार मुक्त करने हेतु प्रयास करना। राष्ट्रीय एवं सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनजागरूकता का प्रचार प्रसार करना, समाज में देश भक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना में वृद्धि करने हेतु राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित करना।
अन्य शिक्षा व रोजगार से संबंधित ऐसे कार्य करना जिससे समाज की उन्नति संभव हो।